रामगंज के व्यापारियों ने किया निगम की कचरा संग्रहण वसूली गैंग का विरोध

अजमेर शहर व्यापार महासंघ अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम अजमेर द्वारा व्यापारियों व अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर कचरा संग्रहण शुल्क प्रति दुकानदार 250/- प्रति माह लिए जाने व अन्य व्यावसायिक संस्थाओं भिन्न भिन्न दर से वसूलने के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की थी। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त से मांग करके बताया था कि उक्त आदेश व्यापारियों के लिए आर्थिक बोझ है और पूर्णतः अव्यावहारिक है। बावजूद इसके नगर निगम के कर्मचारीगण आज रामगंज क्षेत्र के व्यापारियों से जबरन कचरा संग्रहण शुल्क वसूली के नाम पर राशि वसूली करने पहुंचे और दादागिरी व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे जिसका रामगंज व्यापारिक संघ के अध्यक्ष जरनैल सिंह ने विरोध किया और अजमेर शहर व्यापार महासंघ के बैनर पर नगर निगम आयुक्त व मेयर बृजलता हाडा से मुलाक़ात करने का निर्णय लिया। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजकर व्यापारियों पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ के तुगलकी फरमान को तत्काल प्रभाव से निरस्त करवाने के आदेश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन भेजकर मांग व विरोध करने वालों में भगवान चंदीराम, नरेंद्र छाबड़ा, प्रवीण जैन, सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, विवेक जैन, गिरीश लालवानी, जरनैल सिंह, सुरेश चारभुजा, शैलेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, अनीश मोयल, राकेश डीडवानिया, राजीव निराला, रिपेंद्र कासलीवाल आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता
9829535678 (मो.)

error: Content is protected !!