केकडी 6 जून(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के आवश्यक बैठक कटारिया विश्राम शाला में संपन्न हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला द्वारा अजमेर कलेक्ट्रेट पर आयोजित विशाल जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया साथ ही रैली उन्हें प्रस्तावित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया तथा तय किया कि मंगलवार को प्रातः 8: बजे नगर पालिका केकड़ी के बाहर से अपने अपने निजी वाहनों से केकड़ी शहर के मंडल के कार्यकर्ता रैली में भाग लेने हेतु प्रस्थान करेंगे तथा लोरवाडा स्थित वैष्णो देवी माता जी के मंदिर पर संपूर्ण केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ अजमेर पहुंचकर रैली में भाग लेंगे बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,केकडी प्रधान होनहारसिंह,उप प्रधान राजू धाकड़, महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत व रामबाबू सागरिया उपाध्यक्ष, महावीर साहू, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, मंडल कोषाध्यक्ष लोकेश साहू,गणेशचोकी मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा,महामंत्री कन्हैया लाल विजय,
जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महावीर धाकड़,रामप्रसाद रेगर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में अजमेर चलने का आव्हान किया।
नव नियुक्त गणेश चौकी मण्डल अध्यक्ष का स्वागत किया
बैठक में गणेश चौकी मंडल कादेड़ा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा का कार्यकर्ताओं ने ने गर्मजोशी से माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया व इस हेतु अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा का आभार व्यक्त करते हुए आशा प्रकट की कि कि मंडल आगे से ओर अधिक सक्रियता से कार्य करेगा।