दिनांक 07 जून – वर्तमान में दिगंबर जैन समाज में व्याप्त ज्वलंत समस्यायों पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग की एक चिंतन बैठक समाज गौरव प्रमोद सोनी जी के निवास स्थान पर हुई इसमें मुनि संघ सेवा समिति के चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई जो की समाज की सबसे पुरानी संस्थाओं में है इसके गठन को करीब 125 वर्ष हो चुके है।
इस बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए जिनमे सबसे प्रमुख दिगंबर जैन महासंघ को पुनः सक्रिय करने हेतु महासंघ की एक बृहद बैठक का आयोजन ओर अगले अध्यक्ष का चुनाव जो कि जैसवाल जैन समाज से होगा पर चर्चा की गई, बैठक में आचार्य अनुभव सागर प्रकरण में प्रमोद सोनी पर जो आरोप समाज के कुछ लोगो ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थवश लगाए उसकी सभी ने भर्त्सना की ओर कहा कि प्रमोद सोनी ने महासंघ के अध्यक्ष होने के नाते अपने कर्तव्य का समाज के प्रति निर्वहन किया जो कि पूर्णतया सही था।
दिगम्बर जैन महासंघ समस्त दिगम्बर जैन समाज का सर्वाेपरि संगठन है जिसकी स्थापना पूज्य गुरुदेव चिन्मय सागर महाराज के अजमेर प्रवास के दौरान हुई थी जिसमे समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है और ये पूरे दिगम्बर जैन समाज को एक मंच पर लाने और संगठित करने के उद्देश्य से इसका गठन किया था।
प्रकाश पाटनी ने महासंघ के गठन और उसके विधान की पूरी जानकारी सभा को दी और बताया कि इसमें रोटेशन और रिजर्वेशन दोनो आधार है जिसकी वजह से पूर्व में खंडेलवाल जैन समाज के श्री प्रमोद जी सोनी जो की समाज के सबसे प्रथम और सबसे प्रतिष्ठित सोनी परिवार से है को इसका अध्यक्ष बनाया गया था अब इसका अध्यक्ष बनने का नंबर जैसवाल जैन समाज का है ,आगे भी इसमें रोटेशन और रिजर्वेशन के आधार पर समाज की अन्य शैलियों को भी प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया जाएगा।
बैठक में हेमंत जैन ने कहा कि महासंघ ही आज समाज को वापस एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर सकता है , वही प्रमोद जी सोनी ने कहा कि समाज मे आ रहे विगठन से वे व्यथित है और चाहते है कि समाज एक सूत्र में बंधे।
बैठक की अध्यक्षता सुनील दत्त जैन जैन नमकीन वालो ने की और सभी ने एक मत से डबल बेंच के गठन पर सहमति प्रदान की जिसमे प्रमोद सोनी ओर सुनील दत्त जैन होंगे। वह महासंघ को पुनर्गठित कर एक बृहद बैठक का आयोजन करेंगे व उसमे दिगम्बर जैन समाज की सभी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व ओर भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। प्रमोद सोनी ने कहा कि वे शीघ्र ही एक कोर कमेटी का गठन कर आगे की प्रक्रिया को गति प्रदान करेंगे। बैठक का संचालन डॉ एस के पाटोदी और प्रकाश पाटनी ने किया।
बैठक में गोधो की नसिया के अध्यक्ष प्रकाश पाटनी, शहर संघ चालक सुनील दत्त जैन, प्रमोद सोनी, हेमंत जैन पूर्व अध्यक्ष जैसवाल जैन समाज, ज्ञानोदय तीर्थ के कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल, छोटा धड़ा के अध्यक्ष दिनेश जैन, नया धड़ा के अध्यक्ष राजकुमार भैंसा, विनय गदिया मंत्री सर्वाेदय कॉलोनी, दिगंबर जैन मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल, पिंकी गदिया, चंद्र नगर जैन मंदिर से सी.के जैन, मनोज जैन, सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष राजू सोनी, संजय सोनी, डॉ एस.के पाटोदी, नवीन पाटनी, विनीत शाहबजाज, ज्ञानोदय गोशाला प्रभारी वीरेंद्र जैन टोनी, मुनि सेवा समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष लोकेश ढिलवारी, हेमेंद्र बढारी, कुणाल जैन, अमित शाहबजाज, सुनील जैन सपब, प्रणव ढिलवारी, श्रेयांश ढिलवारी प्रमुख ट्रस्टी जिनशाशन तीर्थ, स्वदेश ढिलवारी, अमित जैन, श्रीमती रीता जैन, श्रीमती नवल छाबड़ा, श्रीमती श्रीतमा जैन अध्यक्षा जैन मिलन, श्रीमती अलकेश जैन मंत्री जैन मिलन आदि उपस्तिथ थे।
(प्रकाष जैन पाटनी)
अध्यक्ष
मो. 9829332777