महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस पर रंग भरो प्रतियोगिता से कार्यक्रम प्रारंभ

स्मारक के रजत जयंती व स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये रूपलो कोल्ही के प्रतिमा का होगा अनावरण

अजमेर 11 जून। महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस, स्मारक के रजत जयंती वर्ष तथा स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये रूपलो कोल्ही के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के साथ आज शनिवार से रंग भरो प्रतियोगिता का भारतीय सिंधु सभा के चल रहे बाल संस्कार शिविर में प्रारंभ हो गया है।
कल 12 जून 2022, को होने वाले कार्यक्रम
महाराजा दाहरसेन व सिन्ध के महापुरूष के विषय पर आॅनलाइन प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का सायं 4ः00 बजे से आयोजन रखा गया है जिसमें वक्ता के रूप में ओंकार सिंह जी लखावत, प्रो. मधुर मोहन रंगा, प्रो. बी.एल. बाधानी, प्रो. एस.पी. व्यास, प्रो. लक्ष्मी ठाकुर, डाॅ. हरीश बेरी, जितेन्द्र जोशी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी रहेगें व संचालन कंवल प्रकाश किशनानी करेगे। इस संगोष्ठी में नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, भारतीय इतिहास संकलन सिन्धु शोधपीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति, अजमेर का सहयोग रहेगा।
हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित महाराजा दाहरसेन स्मारक पर 16 जून को सांय 5.30 बजे से मुख्य कार्यक्रम में स्मारक के रजत जयंती वर्ष पर देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिंगलाज माता पूजन व स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये रूपलो कोल्ही के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित जायेगा।
समन्वयक
9413135031

error: Content is protected !!