अजमेर/ अजमेर के कांग्रेस जनों ने यादव शिव मंदिर गंज अजमेर के पास, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य वह अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कि निवर्तमान सचिव एवं पूर्व पार्षद श्रीमती तारा देवी यादव, अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव,पायलट बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्माराम गुर्जर,अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की निवर्तमान उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अली अकबर मोयल,बदरुद्दीन कुरैशी,ओम प्रकाश यादव, भंवर लाल यादव, भूप सिंह यादव,बालकिशन यादव, योगेश जाटोलिया, शेख लतीफ, सद्दरू दिन कुरेशी, बदरुद्दीन कुरैशी, महेंद्र साहू ,नितिन साहू, मोहम्मद यूनूस,शेख लतीफ,प्रीतम सिंह यादव , राजकुमार यादव, गोपाल जाटव,अशोक कुमार यादव , अनिल कुमार, राम सिंहआदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने स्वर्गीय नेता को शत शत नमन किया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रताप सिंह यादव ने कहा कि जब तक एक गरीब का बेटा संसद में कानून बनाने वाली जगह पर प्रतिनिधित्व नहीं करेगा, तब तक आजादी का कोई महत्व नहीं है । राजीव गांधी के सखा राजेश पायलट जमीन से उठ कर सत्ता की उचाईओं को छुआ। इसलिए वह गरीब का दर्द जानते थे, जो उन्होंने अपने जीवन पर्यंत निभाया आन्तरिक सुरक्षा मंत्री रहते कश्मीर समस्या को निदान करने व वहां शांति व्यवस्था बहाल करने मैं उन्होंने अपनी महती भूमिका निभाई ।इस अवसर पर पशुओं को चारा एवं पक्षियों को दाना खिलाया गया तथा सभी ने स्वर्गीय राजेश पायलट के बताए मार्गों पर चलने दे वह उनका अनुसरण करने की शपथ ली ।
किस अवसर पर 51 किलो विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण किया गया ।
(प्रताप सिंह यादव )
99295 33341
सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग