कचरा संग्रहण शुल्क को विलोपित किए जाने की मांग
अज़मेर शहर व्यापार महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में जिला कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन सौंपा व पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा से मुलाकात की।
महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल के अनुसार जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा व्यापारियों पर थोपे जा रहे कचरा संग्रहण शुल्क के नियम को सरकार द्वारा विलोपित करवाए जाने की मांग की। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा कि इस संबध में मुख्यमंत्री व स्वायत्त शासन मंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है और इस काले कानून के विरोध में अजमेर के सभी व्यापारिक संघ, सामाजिक संस्थाएं लामबद्ध हो गई हैं जो कि शुल्क के विरोध में आंदोलन में भी भागीदार बनेंगे। अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन से इस काले कानून के विरोध में उनका समर्थन मांगा जिस पर जैन ने राज्य के मुख्यमंत्री व स्वायत्त शासन मंत्री से मिलकर उक्त शुल्क को हटवाने हेतु व्यापारियों की मांग को मजबूती से रखते हुए कचरा संग्रहण शुल्क को हटवाने का आश्वासन दिया और कहा कि वे सदैव व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, गिरीश लालवानी, बालेश गोहिल, राजीव निराला, जरनैल सिंह, दीपक शर्मा, सहित अन्य उपस्थित थे।
सीए विकास अग्रवाल,
प्रवक्ता, अज़मेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678