विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी जानकारी

केकड़ी 13 जून (पवन राठी)तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा राज्य एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशों की पालना में सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
शिविर में ए सी जे एम प्रथम युवराज सिंह और ए सी जे एम द्वितीय कविता राणावत ने व्यापारियों मजदूरों और आमजन को बाल श्रम बंधुवा या जबरी श्रम मानव तस्करी श्रमिक पलायन असमान मजदूरी कम मजदूरी आदि से संबंधित कानूनी जानकारियां दी।
इसके साथ ही श्रमिको के अधिकार केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कल्याण योजनाओं से भी अवगत करवाते हुए श्रमिको के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।
इस अवसर पर लगभग 85 श्रमिक व्यापारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!