रक्तवीर धीरज गोयल का राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान

104 वी बार रक्त का दान करके अपने आप को कर रहे है स्वास्थ महसूस

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर ब्लड सैल पर राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन चिकित्सा एवम स्वास्थ विभाग राजस्थान द्वारा
लायंस क्लब अजमेर आस्था के माध्यम से लगभग हर तीन माह में अपने रक्त का स्वेच्छा से दान करने वाले अंबाबाड़ी कॉलोनी तोपदड़ा निवासी 55 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता श्री धीरज गोयल जिनका हीमोग्लोबिन का लेवल सोलह है को रिकार्ड 103 बार पीड़ित मानव सेवार्थ अपने रक्त का दान करने हेतु आज जयपुर में समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री माननीय श्री परसादी लाल जी मीणा के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ रक्तदाता सम्मान समारोह की शील्ड प्रदान की गई
क्लब के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने बताया कि आज अजमेर के जोनल ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉक्टर जी सी मीणा के आथित्य में रक्तवीर धीरज गोयल ने 104 वी बार अपने सहयोगी मित्र नितिन वत्स व क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक आदि ने साथ रक्त का दान किया
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने रक्तदानदाताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!