पूर्व संध्या पर महाराजा दाहरसेन मूर्ति के समक्ष किया दीपदान

16 जून को स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए रूपलो कोल्ही के प्रतिमा का होगा अनावरण
साथ होगा सभी विजेताओं का सम्मान

अजमेर 15 जून। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा दाहरसेन स्मारक पर मूर्ति के समक्ष दीपदान कार्यक्रम संकल्प के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ओंकार ंिसह लखावत ने कहा कि ऐसा इतिहास में कम ही मिलता है कि राष्ट्र की सीमा की रक्षा के लिये पूरे परिवार ने बलिदान दिया हो हम ऐसे महापुरूषों को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये महापुरूषों व स्वतंत्रता आदांेलन में बलिदान हुये महापुरूषों की प्रतिमाओं पर निंरतर कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेगें और हिंगलाज माता की पूजा अर्चना व रक्षा सूत्र भी बांधकर देशभक्ति से जोडा जायेगा। कार्यक्रम में सिन्धु सभा के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, मनीष गुवालाणी, रमेश मेंघाणी, महेश टेकचंदाणी, कमलेश शर्मा, मोहन तुलस्यिाणी, प्रदीप हीरांनंदाणी, नरेन्द्र सोनी, मोहन लालवाणी, समारोह समिति के कवंलप्रकाश किशनानी, मुकेश खींची, राम धनवाणी, शैलेन्द्र परमार, श्याम बाबू वर्मा, विक्रम सिंह, प्रो. अरविंद पारीक, प्रो. राजू शर्मा, चन्द्रभान प्रजापति, ताराचन्द राजपुरोहित, दुर्गाप्रसाद शर्मा, प्रकाश जेठरा, जयप्रकाश मंघाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, धर्मू पारवाणी, मुकेश आर्य, अशोक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
16 जून को स्मारक पर होगा मुख्य कार्यक्रम –
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस स्मारक के रजत जयंती वर्ष तथा स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये रूपलो कोल्ही के प्रतिमा अनावरण तथा राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भारतीय सिंधु सभा के बाल संस्कार शिविरों में रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं व पिछले दो वर्षो करोनाकाल में आनलाइन प्रतियोगिताओं को भी सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में रूपलो कोल्ही के परिवार व समाज के बन्धु भी अजमेर के अलावा गुजरात, जयपुर भीलवाडा, जोधपुर, माउण्ट आबू से भी उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम में वक्ताओं के मार्गदर्शन के अलावा संतो महात्माओं का आर्शीवाद मिलेगा।
इस पूरे कार्यक्रमों में नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु शोधपीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति, अजमेर का सहयोग रहेगा।

समन्वयक-9413135031

error: Content is protected !!