
क्षेत्रीय पार्षद,व्यापारियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इन लोगों ने देवनानी का साफे, मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। देवनानी ने बताया कि इस क्षेत्र में सड़कें लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। पार्षदों और नागरिकों ने इन क्षेत्रों में सड़कें बनवाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने देवनानी को बताया कि यही नहीं, गड्ढों के कारण कई बार अनेक लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। अब सड़क बनने से नागरिकों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
इस मौके पर क्षेत्रीय पृथ्वीराज मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, पार्षद अशोक मुद्दगल, शक्ति केन्द्र प्रभारी राजेन्द्र गहलोत, बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र,सुरेश गोयल, अंकित परिहार,विजय कचोलिया, संजय गर्ग,सूरज, गोविन्द बंसल,रवि मित्तल आदि मौजूद रहे।