तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ आज से

अजमेर ! नहषि दयानंद निर्माण न्यास स्मारक भिनाय कोठी जयपुर रोड पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 जून से 19 जून 2022 तक सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा !
न्यास के प्रधान पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने आज पत्रकारों को बताया कि समग्र विश्व के कल्याण. पर्यावरण सुरक्षा उत्तम वृष्टि राष्ट्र की रक्षा बेहतर स्वास्थ्य उन्नति एवं समृद्धि के लिए सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सामवेद पारायण यज्ञ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वामी यज्ञ देव एवं स्वामी विप्र देव के सानिध्य में किया जाएगा। सामवेद पारायण यज्ञ में सभी धर्म जाति संप्रदाय के लोग भाग लेंगे !
इस अवसर पर प्रातः 7:00 बजे से 6:00 से 7:00 तक निशुल्क योग शिविर 9:00 से 11:00 तक यज्ञ अपराह्न 2:00 से 4:00 तक गंभीर एवं असाध्य रोग संबंधी निशुल्क परामर्श एवं सहायता 5:00 से 7:00 तक यज्ञ एवं उपदेश का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी यज्ञ देव ने बताया कि आज के वैज्ञानिक युग में पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ की विशेष भूमिका है आज के समय में सामाजिक सरोकार सुसंस्कृत संस्कृति संस्कार के लिए आदिकाल से चली आ रही परंपरा यज्ञ हवन उपदेश अति आवश्यक हैी इससे युवा पीढ़ी का मनोबल बढ़ता है ”
इस अवसर पर महर्षि दयानंद निर्माण स्मारक न्यास के मंत्री सोमरत्न आर्य सुभाष नवाल गिरधारी लाल गर्ग रामस्वरूप आर्ट शिव कुमार बंसल नेमीचंद तंबोली राहुल आर्य आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!