लोहागल, अजमेर: हिंदुस्तान जिंक एवं मंजरी फाउंडेशन के संयुक तत्वाधान में क्रियान्वित सखी परियोजना के तहत सखी प्रयास फेडरेशन का कप्तान दुर्गाप्रसाद धर्मशाला लोहागल में 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया ! मंजरी फाउंडेशन अजमेर के टीम लीडर रमेश यादावार ने बताया की इस प्रशिक्षण में १४ ग्राम संघठन के २७ महिला कार्यकारिणी सदस्यों ने सहभाग लिया ! सखी परियोजना के तहत अजमेर शहर के पास स्थित 6 गाँव में १४५ स्वय सहायता समूह से १६५० महिलाये जुडी हुई है !
सखी परियोजना के तहत इन 6 गाँव में १४ ग्राम संघठन एवं एक सखी प्रयास फेडरेशन गठित है ! इस परियोजना का मुख्य उद्दयेश धरातल के संघठन के माध्यम से महिलाओ का आजीविका संवर्धन, आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता को सुनिश्चित करना है !
इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओ ने भेदभाव, न्याय, असामनता आदि मुद्दों पर अपने अनुभव सांजा किया ! फेडरेशन की वर्तमान स्थिति को समझने के लिए ताकत, कमजोरी, अवसर एवं खतरे को लेकर समूह चर्चा हुई! इसी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओ ने अपने फेडरेशन के लक्ष्य को लेकर चर्चा की एवं फेडरेशन का विज़न स्टेटमेंट बनाया !
इस प्रशिक्षण में सखी प्रयास फेडरेशन मेनेजर माधुरी यादव एवं मंजरी फाउंडेशन टीम लीडर रमेश यादावार ने सहजकर्ता की भूमिका निभाई ! मंजरी फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं हिंदुस्तान जिंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे !