हिंदूवादी संगठनों ने सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया
केकड़ी 16 जून ([पवन राठी] देश मे बढ़ रही जेहादी घटनाओं व हिंसा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग का राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन हिंदूवादी संगठनों ने उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को सौंपा।
ज्ञापन में लिखा गया है कि विगत कुछ समय से देश मे जेहादी कट्टरपंथी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई और हिंशक घटनाऐ हुई जिनमे बहुसंख्यक हिंदुओ को निशाना बनाया गया जो लोकतांत्रिक देश में सही नही है।इससे देश भर के हिंदुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।अतः जेहादी संगठनों पर रोक लगाई जाए एवम हिंसा में लिप्त दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाकर उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है। इसके साथ ही ज्ञापन में जिन स्थानों पर हिन्दू अल्पसंख्यक है वंहा उनको पूर्ण सुरक्षा देने की मांग की गई है।
ज्ञापन से पूर्व हिंदूवादी संगठनों ने बड़ पिपलेश्वर महादेव मंदिर से रैली निकाली जो खिड़की गेट सदर बाजार घंटाघर अजमेरी गेट तीन बत्ती चौराहे होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पंहुची जंहा हिंदूवादी संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।