दी जाएगी 21 हजार आहुतियां
अजमेर! महर्षि दयानंद निर्माण न्यास स्मारक भिनाय कोठी जयपुर रोड पर आज विश्व के कल्याण के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ किया गया!
न्यास के प्रधान डॉ श्री गोपाल बाहेती ने बताया कि समग्र विश्व के कल्याण पर्यावरण सुरक्षा उत्तम वृष्टि राष्ट्र की रक्षा बेहतर स्वास्थ्य उन्नति एवं समृद्धि के लिए तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ का आयोजन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योगाचार्य स्वामी यज्ञ देव एवं स्वामी विप्र देव के सानिध्य में आयोजन किया जा रहा है !यज्ञ में 3 दिवस में 21 हजार आहूति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सामवेद पारायण यज्ञ के प्रातः सत्र में योग शिविर एवं यज्ञ अपरान्ह के सत्र में गभीर रोगों के बारे में परामर्श एवं सांय सत्र में यज्ञ एवं संकीर्तन किया गया !
सामवेद पारायण यज्ञ राजेश आर्य योगेश आर्य बलवीर सिंह तवर मुकेश माहेश्वरी डॉ नरेश धीमान डॉ परवीन माथुर वेद मुनि जी के सानिध्य में किया गया !अपराहन में पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य यज्ञ देव ने निशुल्क परामर्श देकर आमजन की शंकाओं का निवारण किया।
कार्यक्रम में भवदेव शास्त्री जागेश्वर निर्मल एवं शिव विश्नावत ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। एवं शान्ति पाठ किया।
न्यास के प्रधान पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने बताया कि शनिवार को प्रातः योग शिविर का आयोजन एवं हवन का आयोजन अपराह्न सत्र में आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त सहायक निदेशक वेघ बालस्वरूप गर्ग गंभीर बीमारियों के निदान के लिए निशुल्क परामर्श देंगे एवं सांय के सत्र में हवन एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती मंत्री सोमरत्न आर्य शिव कुमार बंसल गिरधारी लाल गर्ग नरसिंह गौशाला के महंत शिवरतन शरण जोगेश्वर जी निर्मल स्वतंत्र आनंद शास्त्री जयदेव आर्य सुमित मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे !
डॉ श्री गोपाल बाहेती
+917014679144