अजमेर, 17 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्री-लिटिगेशन समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। आयोग सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में समिति द्वारा 7 प्रकरणों पर विचार कर निस्तारित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। बैठक में आयोग सचिव एवं सदस्य सचिव श्री आशुतोष गुप्ता, विधि परामर्शी श्री भंवर भदाला एवं सहायक सचिव श्री राजेश कुमार मीना उपस्थित रहे।