कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरने में सेवादल पदाधिकारी भी हुए शामिल

बदले की भावना से मुख्यमंत्री गहलोत के भाई सहित अन्य के यहाँ सी बी आई व आयकर छापे की निंदा
अजमेर 17 जून ( ) केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व श्री कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी को ई डी द्वारा नोटिस दिए जाने व उसके बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत सहित अन्य कई राष्ट्रीय व प्रदेश नेताओं को गिरफ्तार करने, नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड़ में घुसकर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं के साथ बदसलूकी करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरने व प्रदर्शन के कार्यक्रम में सेवादल के पदाधिकारियों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया तथा केन्द्र सरकार, भाजपा, नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है तथा ईडी, सी बी आई, आयकर विभाग व अन्य विभागों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को दबाव में लेने का प्रयास कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसजन मोदी सरकार की इन हरकतों से घबराने वाले नही हैं और देश में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, देश को चन्द हाथों में बेच देने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की तानाशाही व अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।
शैलेन्द्र अग्रवाल ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के भाई श्री अग्रसेन गहलोत के यहां जोधपुर में सी बी आई द्वारा की गयी कार्यवाही की भी निंदा करते हुए इसे बदले की भावना से दुर्भावना वश की गयी कार्यवाही बताया है, अग्रवाल ने कहा कि गत दिनों दिल्ली में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ जो आंदोलन किया उसी वजह से उनके भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
आज अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरने व प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने वाले सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश महिला सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष द्रोपदी कोली, पूर्व प्रदेश संगठक विजय नागौरा, अशोक सुकरिया, हरिप्रसाद जाटव, हेमराज बारोलिया, मुकेश सबलानिया, पीयूष सुराणा, शमसुद्दीन, चेतन पंवार, पुनीत सांखला, दिनेश कुमार, मुकेश टेलर्स, श्रीमती कमला, श्रीमती सरोज गहलोत, गायत्री, पूर्णिमा बुन्देल, पुष्पा टेलर्स, ताराचंद गडोरिया व हनुमान शर्मा सहित कई सेवादल पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

error: Content is protected !!