अजमेर 28 जून। महान हिन्दू सनातन संस्कृति के सम्मान एवं हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में 26 जून 2022 को लोेको ग्राउड, परशुराम मंदिर से जिलाधीश कार्यालय तक संत महात्माओं की अगुवाई में सकल हिन्दू समाज, अजमेर द्वारा विशाल हजारों की तदाद में हिन्दू शांति मार्च निकाला गया था। सकल हिन्दू समाज द्वारा आज समीक्षा बैठक रसोई बेनकॉट हॉल स्वामी काम्पलेक्स पर संत महात्माआंे की उपस्थिति में अजमेर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर नृसिंह मंदिर होलीदड़ा के महन्त श्याम सुंदर शरण देवाचार्य ने कहा कि हम जाति पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्र व सनातन धर्म की बात आने पर सब संगठित होकर साथ चले यह मेरे जीवन का सबसे आनंद पूर्वक क्षण था, अब हिन्दू समाज जाग्रत हो रहा है उसे आत्मचिन्तन कर इस उत्साह को बनाये रखना होगा। समाज के आवह्ान पर हमेशा आगे होकर अपना सर्वोच्च न्यौछावर होने के लिए तैयार रहना चाहिए।
चित्ती योग संस्थान की साध्वी अनादि सरस्वती ने कहा कि अपनी स्वयं की शक्ति को पहचान कर संगठित होकर किया गया यह प्रदर्शन राष्ट्र प्रेम का प्रदर्शन है। यह शान्ति मार्च नहीं महाउत्सव है, इस अग्नि को चेतन रखना होगा सभी समाज पंथ, संगठन, संस्था, धर्म सामूहिक रूप से एक पथ पर चलकर संदेश देने के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए।
अखिल भारतीय संत समिति राष्ट्रीय महामंत्री महन्त सेवानंद गिरी ने कहा कि हम अपनी शक्ति को पहचान कर कठिनाईयों के मार्ग को पहचानकर और उसके समाधान के लिए पूरी शक्ति के साथ केन्द्रित होकर सनातन धर्म की शक्ति को बनाये रखना आवश्यक होगा।
कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए सुनील दत्त जैन ने कहा कि अजमेर के सभी व्यापारी, सामाजिक संगठन, सभी जाति बिरादरी के बंधु व सामान्य दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति के साथ सभी चालक ऐशोसेशन ने जो सहयोग सकल हिन्दू समाज के इस रेली में दिया है, इस ऊर्जा को हमें बनाये रखना आवश्यक है, आने वाले समय हम एक आह्वान पर होने वाले घटनाओं के लिए संगठित होने के लिए दृढ़ संकल्पित हो।
सभी आये आंगुतकों का स्वागत संत महात्माओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी ने किया, कार्यक्रम के प्रारंभ में ओम राय द्वारा काव्य गीत प्रस्तुत किया गया, संतो का परिचय शशि प्रकाश इंदौरिया ने दिया।
इस अवसर पर पुष्कर के महन्त वासुदेवानन्द गिरि, विधायक वासुदेव देवानानी, अनिता भदेल, नीरज जैन, समाज बंधु कालीचरण खंडेलवाल, चरणजीत सिंह, सूरज नारायण, अनिल भारद्वाज, शीतलमल प्रजापति, गोपाल गोयल, बाबू सिंह पंवार, होतचंद, तुलसी सोनी, दिलीप मंघानी, राजेन्द्र खंडेलवाल, मोती जेठानी, ओम मुद्गल, नरेश मुद्गल, आनंद अरोड़ा, कमलेश हेमनानी, भवानी पंवार, राजेश गोयल, बीएस वालिया, नरेन्द्र सिहं छाबड़ा, नीरज पारीक, अशोक मेघवाल, किशोर टेकवानी, जगदीश प्रसाद साहू, सुशील सोनी, दिलीप सिंह, शिवरत्न वैष्णव, सुरेश तबोली, हरीश पेन वाला, बलजीत वालिया, अजय जैन, दिलीप, साजन छबलानी, गौरव भाटी, कंवल प्रकाश किशनानी, रामा अवतार, सुनील भगतानी, उमेश गर्ग सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सकल हिन्दू समाज
9414666374