श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

विभिन्न सेवा कार्यों सहित भावी कार्यक्रमों के बारे में लिए निर्णय

अजमेर 09 जुलाई ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी की मीटिंग संस्था के कोषाध्यक्ष चन्द्रनारायण अग्रवाल के निवास स्थान गौरी भवन बापू नगर अजमेर में संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता व संरक्षक लज्जा शंकर गोयल व कैलाशचन्द अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ईश वन्दना व स्तुति प्रार्थना के साथ बैठक का शुभारम्भ किया गया इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत कार्यकारिणी की बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पुष्टि व अनुमोदन किया। इसके बाद संस्था की सदस्यता के लिए प्राप्त 5 आवेदनो को स्वीकृति प्रदान की गयी।
संस्था के भावी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट के माध्यम से दिनांक 10 जुलाई रविवार एकादषी को प्रातः 9ः00 बजे श्री धमार्थ कबूतरशाला सुभाष उद्यान के पास गंज में मक्की व ज्वारदाना तथा प्रातः 10ः00 बजे श्री सीता गौशाला पहाड़गंज में गौमाता को एक टेम्पू हरा चारा रिजका, अर्पित करने का निर्णय लिया गया तथा इसी माह लाडलीघर आश्रम शास्त्री नगर में अध्ययनरत दृष्टिबाधित बालिकाओं को एक समय भोजन आदि सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि गत् माह एक जरूरतमंद युवक की चिकित्सा हेतु संस्था की ओर से आवष्यक सहायता प्रदान की गई। संस्था के अन्य भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर इस माह के अंतिम सप्ताह में मासिक बैठक, अगस्त माह में संस्था सदस्यों की आमसभा, वर्षाकालीन गोठ, सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम तथा संस्था के वरिष्ठ सदस्यों (75 वर्ष से अधिक आयु) का अभिनंदन करने का निर्णय भी लिया गया।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक लज्जा शंकर गोयल, कैलाशचन्द अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष जे.पी. शर्मा, सचिव सुनील सक्सेना व के जे ज्ञानी, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, ऑडिटर डॉ के जी गोयल, कार्यकारिणी सदस्य मुरारीलाल सिंह वर्मा, कमल किषोर गर्ग, एस.के मित्तल तथा विशेष आमन्त्रित सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल व चॉंदकरण अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये व सुझाव दिए।

error: Content is protected !!