अजमेर 11 जुलाई ( ) सामाजिक संस्था अनुवीर नई उम्मीद नई सोच फाउंडेशन के तत्वावधान में मई-जुन मे 2 माह का ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 15 बालिकाओं को महिला आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत एक सादे समारोह में ब्यूटीशियन की 2-2 मशीनें एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख पूनम वैष्णव, प्रशिक्षक मधु वैष्णव, मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पुर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करतम मीणा ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी बालिकाओं को प्रमाण पत्र व मशीनें भेंट की एवं सभी बालिकाओं के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
संस्था पृमुख पूनम वैष्णव व पृशिक्षक मधु वैष्णव ने बताया कि इससे पूर्व जनवरी से मार्च तक आयोजित पृशिक्षण शिविर में 24 बालिकाओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया था।
(पुनम वैष्णव)
संस्था प्रमुख
अनुवीर फाउंडेशन
मो. 8619668194