पालिका के प्लास्टिक रोकथाम दस्ते ने कई व्यापारियों से प्रतिबंधित सामग्री जप्त कर चालान बनाए

केकडी 11 जुलाई(पवन राठी)
राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत शहर के विभिन्न दुकानदारों से प्लास्टिक की थेलियां, पत्तल दोने, गिलास इत्यादि पकडी गयी। पालिका अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने बताया कि प्लास्टिक रोकथाम टीम ने आज बालाजी किराणा स्टोर अजमेरी गेट, अरिहन्त टेक्सटाईल्स बडे नाले के पास, कृष्णा टेक्सटाईल्स पुराना अस्पताल रोड, सम्राट बेंगल्स तेली मोहल्ला, अषोक टी भण्डार एवं गोविन्द ब्रेकर्स अजमेरी गेट इन सभी से कुल 8 किलोग्राम प्लास्टिक की थेलीयां, पत्तल दोने, गिलास आदि पकडी गई तथा जिनसे 500-500 रूपये दुकानदारो के 5 चालान काटे गये। सभी से कुल 2500/- रूपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा शेष को चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि इनके पास सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद होती है तो इनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
उक्त आदेश/निर्देश की पालना में आज कलजीत सिंह (SI), राकेश कुमार पारीक (प्लास्टिक रोकथाम सहप्रभारी), आशीष कार्यवाहक जमादार, महेन्द्र परिहार कार्यवाहक जमादार एवं सफाई कर्मचारी टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!