अजमेर. 11 जुलाई, कोटड़ा स्थित ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्री अमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम में राजकीय आयुवैदिक चिकित्सालय, जेएलएन की चिकित्सक डाॅ. प्रियंका शर्मा ने आवासियों को बताया कि आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। आयुर्वेद, भारतीय आयुर्विज्ञान है। आयुर्विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसका सम्बन्ध मानव शरीर को निरोग रखने, रोग हो जाने पर रोग से मुक्त करने अथवा उसका शमन करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। डाॅ. शर्मा आज आश्रम में सभी आवासियों से मिलकर उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयां देने पर भी जानकारी दी।
सचिव शंकर बदलानी ने बताया कि डाॅ प्रियंका शर्मा ने आवासियों को जो दवाईयां प्रस्तावित की है। उन्हें नियमित रूप से देकर आवासियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, सुदेश कुमार, रविन्द्र, विक्रम सहित आवासी उपस्थित थे।
शंकर बदलानी
सचिव
मो. 9251003143