अजमेर 12 जुलाई ( ) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, जिला शाखा अजमेर की और
से समाज बन्धुओं व मातृशक्ति के लिए 15 जुलाई से 17 जुलाई तक मथुरा,
वृन्दावन व गोवर्धन आदि धार्मिक व दर्शनीय स्थानों की यात्रा का
कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गोयल व महासचिव
धनेश गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक यात्रा हेतु 2
वातानुकूलित 2ग2 बसों की व्यवस्था की गयी है, समाज बन्धु व मातृशक्ति 15
जुलाई शुक्रवार को प्रातः 5ः00 बजे बसों के माध्यम से अजमेर से प्रस्थान
करेंगे तथा दोपहर में लगभग 1ः00 बजे वृन्दावन पहुंचेंगे, 15 जुलाई
शुक्रवार को श्री बांकेबिहारी मन्दिर, प्रेम मन्दिर, इस्कॉन मन्दिर,
राधारमण जी व राधवल्लभ जी आदि मन्दिरों में दर्शन करेंगे। अगले दिन 16
जुलाई शनिवार को गोवर्धन जी की सम्पूर्ण परिक्रमा, बरसाना आदि दर्शन व
भ्रमण तथा 17 जुलाई रविवार को मथुरा में श्री कृष्णजन्म भूमि दर्शन,
मथुराधीश दर्शन, यमुना जी का चुनरी मनोरथ, रमण रेती, मेहन्दीपुर बालाजी
आदि स्थानों के दर्शन कर रात्रि में पुनः अजमेर आ जाएंगे।
संस्था के मुख्य संरक्षक चाँदकरण अग्रवाल ने बताया कि इस धार्मिक
कार्यक्रम के लिए शैलेन्द्र अग्रवाल को मुख्य संयोजक, हनुमान दयाल बंसल,
प्रवीण अग्रवाल, सुशील कंदोई व विष्णु अवतार गोयल को संयोजक तथा
चन्द्रनारायण अग्रवाल व अनिल गोयल को बस प्रभारी मनोनीत किया गया है।
यात्रा के मुख्य संयोजक शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि यात्रा की
सफलता हेतु सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है तथा यात्रा के दौरान आवास
व्यवस्था श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम वृन्दावन में की गयी है। यात्रा का
मुख्य आकर्षण यमुना जी का चुनरी मनोरथ कार्यक्रम होगा।
संस्था के संरक्षक अशोक गोयल व हनुमान दयाल बंसल तथा कोषाध्यक्ष
सुरेश चन्द अग्रवाल ने बताया कि यात्रा को लेकर समाज बन्धुओं में काफी
उत्साह है तथा बुकिंग की निर्धारित तारिख से पहले ही बुकिंग पूर्ण हो गई
थी।
शैलेन्द्र अग्रवाल
मुख्य संयोजक
9414280962,7891884488