महिला के बिना संसार अधूरा है अनिता – जिला माहेश्वरी महिला मण्डल की बैठक सम्पन्न

केकड़ी 12 जुलाई(पवन राठी), – अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष अनिता सोमानी ने कहा कि महिला के बिना संसार अधूरा है। गृहस्थ जीवन को सही संचालित करने के लिये महिला ही सब कुछ है। उन्होने कहा कि समाज की जनसंख्या व बालिका की जनसंख्या घटती जा रही है। एक बालक के जन्म के बाद दूसरी संतान कोई महिला नही चाहती है। इस ओर ध्यान देते हुये चिंतन कर सुधार करना होगा। अजमेर जिला महिला मंत्री मंजू मुरक्या ने गत बैठक की पुष्टि कराते हुये बिन्दुवार बैठक में विस्तृत चर्चा की बैठक के मुख्य अतिथि मंजू चौधरी व विशिष्ट अतिथि सावित्री राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन मोदानी, सह प्रभारी अखिल भारतीय पश्चिमांचल आभा बेली, जिला संगठन मंत्री सुनिता मून्दड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री अनुपमा भंसाली, माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष उर्मिला न्याती, प्रदेश संयोजिका सविता डोडिया, सचिव किरण राठी ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता अनिता सोमानी ने की। सभी अतिथियों ने महेश भगवान के चित्र के सामने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया मंचासीन अतिथियों का कंचन नवाल, सुशिला तोषनीवाल, उषा जैथलिया, मधु मून्दड़ा, इन्द्रा नुवाल, कान्ता बागला, गायत्री काबरा, शीला दुदानी, विमला न्याती, श्यामा बियाणी, शकुन्तला बियाणी, शान्ता तोषनीवाल, कौशल्या बांगड, रतन कंवर न्याती, आशा मून्दड़ा, सीमा काबरा ने तिलक लगाकर कण्ठा पहनाकर मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत गायन माया झंवर, शकुन्तला बियाणी, अनुराधा बांगड़ ने प्रस्तुत किया। महेश वन्दना पारूल तोषनीवाल, सुधा तोषनीवाल, वन्दना तोषनीवाल, दिव्या सोमानी, ऐश्वर्या सोमानी, माधुरी काबरा ने प्रस्तुत की। स्वागत उद्बोधन माहेश्वरी महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला न्याती ने देते हुये कहा कि हम महेश भगवान की संतान है और महेश भगवान के आशीर्वाद से हम सभी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ओर बेटी को आगे बढ़ाओं कार्य को प्रगति देनी चाहिए। बाल एवं किशोरी विकास समिति की अखिल भारतीय सहप्रभारी आभा बेली ने अखिल भारतीय महिला सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वरोजगार हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला स्तरीय बैठक में पुष्कर, किशनगढ़, मदनगंज, किशनगढ़ शहर, गगवाना नसीराबाद, सरवाड़, अजमेर ब्यावर, केकड़ी, बिजयनगर की कुल 108 महिलाओं ने भाग लेकर जिला स्तरीय बैठक को एक अनूठा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन मधु काबरा ने किया। महिलाओं ने बैठक के बाद कई कार्यक्रम श्रेष्ठ प्रस्तुत कर पुरस्कार प्राप्त किया। बैठक में माहेश्वरी मण्डल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्दड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष छीतरमल न्याती, अंकेक्षण रमेश मून्दड़ा, समाजसेवी धर्मीचन्द न्याती नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष नवरत्न राठी, उपाध्यक्ष अवनीश न्याती, मंत्री अंकित हेड़ा ने सराहनीय सहयोग दिया।

error: Content is protected !!