अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन

आज आम आदमी पार्टी अजमेर कार्यकर्ताओं द्वारा कुंदन नगर में मदार टेकरी स्थित मस्जिद के पास हो रहे अतिक्रमण को लेकर सुबह अजमेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उक्त विषय में जानकारी देते हुए निवेदन किया गया कि सख्त कार्रवाई करे। उक्त विषय में पहले भी कहीं बार नगर निगम आयुक्त को अवगत कराया जा चुका है किंतु नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही के अभाव में कलेक्टर को ज्ञापन देना पड़ रहा है। इस मौके पर रमेश टेहलानी, मोहम्मद इकबाल, दिनेश गोयल, प्रदीप कुमार, रवि मंघानी व आदि कार्यकर्ता का सक्रिय योगदान रहा।

error: Content is protected !!