अजमेर ! रा़जस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष. एवं राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर प्रवास के दौरान श्री दिगंबर जैन बड़ा धड़ा पंचायत जैन मंदिर वैशाली नगर में मंगल चतुर्मास कर रहे जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने सपत्नी मुनि श्री सबूध्द सागर जी एवं मुनि श्री सुविज्ञ सागर जी महाराज सिद्धांत सागर जी की महाराज जी के शिष्य गणिनी आर्यिका 105 एवं श्री संगम मति माताजी सत्संग का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं देश एवं प्रदेश में शांति शांति भाईचारा प्रेम और सद्भाव की कामना की
इस अवसर पर राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री पवन गोदारा पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन महासचिव शिव कुमार बंसल नोरत गुर्जर गुलाम मुस्तफा विजय नागोरा अजय तेनगोर कृपाल सिंह हेमंत जोधा नितिन जैन कमल गंगवाल सर्वेश पारीक विष्णु सिंह राठौड़ निर्मल पारीक आदि उपस्थित थे !
पैलेस ऑन व्हील रेलगाड़ी का किया निरीक्षण
अजमेर! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने आज कैरिज वर्कशॉप पर पैलेस ऑन व्हील का निरीक्षण किया एवं उसकी साज सज्जा के लिए दिशा निर्देश दिए।
निगम अध्यक्ष राठौड़ के साथ पर्यटन विकास निगम के प्रबंधक निदेशक विजय पाल सिंह डायरेक्टर अशोक. योगी मनीष फौजदार महादेव शर्मा माधव शर्मा एसएस शेखावत उमेश शर्मा किट्टी मोरी सहित पर्यटन विभाग के आला़ अधिकारी उपस्थित थे।