भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर व वेलोसिटी माइंड क्लब अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृति, संस्कार, भक्ति व खेल का अद्भुत संगम तृतीय स्केट्स कावड़ यात्रा का आयोजन रविवार 23 अगस्त को प्रातः 7 बजे रीजनल चौपाटी से किया गया।
संरक्षक सुरेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम प्रारंभ में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपचंद श्रीया, विशिष्ट डाक्टर कुलदीप शर्मा, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पंसारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संचालक खजुराहो जी चौहान शहर समन्वयक भारत भूषण जी अनिल आडवाणी रहे सभी का परिषद परिवार की ओर से ओपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया, स्टेटस कांवड़ यात्रा में सहयोग कर रहे स्टेटस क्लब के कोच का भी ओपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया, सभी अतिथियों ने भगवा ध्वज फहराकर कांवड़ यात्रा को रवाना किया।
कांवड़ यात्रा के संयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि स्केट्स कावड़ यात्रा का आयोजन सम्पूर्ण भारत में अजमेर में ही प्रथम बार हुआ था, यह अजमेर की तृतीय स्केट्स कावड़ यात्रा है, इसका उद्देश्य बच्चों व युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है । स्केट्स कावड़ यात्रा एक अनोखा और रोमांचक आयोजन रहा है, जिसमें स्केट्स पर सवार होकर बच्चों ने कावड़ यात्रा निकालते हैं। यह एक आधुनिक और उत्साही तरीका है जिसमें बच्चे व युवा ने अपनी धार्मिक भक्ति और स्केट्स के जुनून को मिलाते है।
संयोजक अशोक टांक ने बताया कि स्केट्स कावड़ यात्रा में बच्चों ने पुष्कर के जल को भरकर अपने कंधों पर कावड़ में लाये और इस जल से पुरानी चौपाटी स्थिति शिव मंदिर में जलअभिषेक करेंगे । इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक भक्ति को दर्शाता है, बल्कि स्केट्स के माध्यम से युवाओं को एक स्वस्थ और रोमांचक गतिविधि में शामिल होने का अवसर भी प्रदान करते हैं ।
संयोजक कमलेश जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम रीजनल चौपाटी से प्रारंभ होकर पुरानी चौपाटी स्थिति शिव मंदिर तक रहा, लगभग 200 से अधिक बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में 5 वर्ष की आयु के बच्चों से लेकर युवा वर्ग ने बड़े उत्साह से भाग लेते हैं, स्केट्स कावड़ का बच्चों में तो उत्साह रहा ही उनके अभिभावकों ने भी कावड़ यात्रा में शामिल होते हैं। बच्चों ने कावड़ व तिरंगे झण्डे हाथ में लेकर बहुत ही जोश के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
शाखा अध्यक्ष रमेश चन्द जाजू ने बताया कि कांवड़ यात्रा मे एक मनमोहक भगवान शिव की चलित झांकी प्रस्तुत की गई, जो पूरी कांवड़ यात्रा में आकर्षक का केंद्र रही,जिससे सभी कांवड़ यात्रियों का उत्साह दुगना होगा।
आज के कार्यक्रम में शाखा सचिव लक्ष्मी नारायण बंसल, कोषाध्यक्ष जीतमल चौहान, अशोक गोयल, राजकुमार गोयल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, अनूप गौड़, विष्णु प्रसाद गोयल, राकेश गोड़, हितेश मांगरोला , महेंद्र मंडार, मयंक अरोड़ा, प्रिंस सिंह टांक, नलीन गोयल, अनुज माथुर, चन्द्रभान प्रजापति, पंकज कुमावत, गुंजन सिरावले, विवेका शर्मा, आशा गोयल शिमला बंसल रेनू सारस्वत आदि शाखा सदस्य व समाजसेवी बंधुओं का सहयोग रहा।
अनुपम गोयल
कार्यक्रम प्रभारी
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर
9214429399