आगरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

आगरा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.), जनपद आगरा की जिला शाखा का चुनाव दिनांक 22 अगस्त 2026, दिन शनिवार को एएनएमटीसी सेंटर, आगरा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ। मतदान के पश्चात मतगणना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, आगरा में कराई गई।

अध्यक्ष पद पर देवी प्रसाद कुशवाह ने 476 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। महेंद्र सिंह यादव को 363 तथा कुलदीप सिंह राणा को 220 मत मिले।

महामंत्री पद पर दामोदर सिंह प्रजापति ने 651 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि नवी हुसैन को 408 मत प्राप्त हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेश ने 626 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। डॉ. संजीव कुमार माहेश्वरी को 424 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर रवि शर्मा ने 761 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अजहर खान को 304 मत मिले।

मतगणना पूरी होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को कर्मचारियों एवं समर्थकों ने बधाई दी और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!