केकडी 13 जुलाई(पवन राठी ) केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ कर आगे और वारदातों का खुलासा करने हेतु कड़ाई से पूछताछ कर रही है,विदित रहे केकड़ी पुलिस लगातार चोरी के मामलों का खुलासा कर सुर्खियों में बनी हुई है ताजा वाकये के अनुसार गत 27 जून 2022 को आजाद नगर भीलवाड़ा हाल खिड़की गेट केकड़ी निवासी हिम्मत सोनी पुत्र कैलाशचन्द सोनी ने केकड़ी सिटी पुलिस थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह अजमेर रोड स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर सामान लेने चला गया। कुछ देर बाद आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब मिली
इस पर पुलिस अधीक्षक चुनाराम के निर्देश पर टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा एवं पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित विशेष टीम में एसआई भोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल रामगोपाल, कांस्टेबल रामराज सामरिया, राकेश यादव, राजेंद्र आचार्य, मुकेश एवं रुपनारायण शामिल रहे जिन्होंने मुक्तिरो वह अन्य संबंधित सूचनाओं का संकलन कर जांच के उपरांत वारदात का खुलासा करते हुए
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
आसूचना संकलन से मिली सफलता अनुसंधान के दौरान आसूचना संकलित कर कादेड़ा रोड निवासी सनी पुत्र महावीर जाति वाल्मीकि एवं कमाल उर्फ साहिल पुत्र पीर मोहम्मद खिलजी जाति मंसूरी मुसलमान को पकड़कर पूछताछ की गई तो दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से अन्य वारदातें भी खुलने की पूरी संभावना है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।