सिलाई केन्द्र प्रारम्भ कर बालिकाओं व महिलाओं को अपने पैरो पर खड़ा करना मूल उद्देश्य

अमरापुर सेवा घर में सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र प्रारम्भ
अजमेर. 14 जुलाई ताराचन्द हुदलदास खानचन्दानी सेवा संस्थान अजमेर द्वारा अमरापुर सेवा घर में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारम्भ किया गया है। जिसमें बालिकाओं व महिलाओं को सिलाई के सभी आवश्यकता जानकारियां दी जा रही है। जिसमें बालिकाओं व महिलाओं ने निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा लिया हैै व कक्षाएं नियमित रूप में सोमवार से शनिवार तक सायं 5 बजे से 6 बजे तक प्रारम्भ कर दी गई है। प्रशिक्षण में विनीता शर्मा अपने हुनर से सभी प्रशिक्षार्थियों को सिलाई की जरूरी जानकारी दे रही है।

संस्था के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की आवश्यकता युवतीयों व महिलाओं को अपने पैरो पर खड़े करने का मूल उद्देश्य है, जो स्र्टाट अप की श्रेणी में भी आता है। बालिकाओं को शादी के पश्चात सिलाई, बुनाई, कढ़ाई व्यवसाय का एक अंग बन चुका है। आप घर बैठे कम लागत में अधिक लाभ प्राप्ति कर सकते है। सिलाई एक ऐसा व्यवसाय है जिसे किसी भी स्थान पर कर सकते है।

सचिव शंकर बदलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरापुर सेवा घर वृद्वजनों की सेवा के साथ युवाओं, महिलाओं व बच्चों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र में कम्प्यूटर, काॅम्पटीशन की तैयारी व सिलाई, बुनाई व कुकींग के लिए द्वितीय तल पर सेवाएं चल रही है व नए प्रशिक्षार्थियों के भी रजिस्ट्रेशन जारी है। सिलाई प्रशिक्षण के लिए सिलाई मशीन कुसुम आर्य, डेस्क बोर्ड मोती तेजवानी, कारपेट संजय खण्डेलवाल श्री नाथ फर्नीशिंग व टेबल दिनेश मुरजानी द्वारा निःशुल्क भेट की गई है।

शंकर बदलानी
मो. 7014538090

error: Content is protected !!