-भाजपा बजरंग मण्डल की कार्यसमिति की बैठक
अजमेर, 14 जुलाई। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि बूथ चुनावी जीत की सबसे अहम कडी है । कार्यकर्ता अभी से अपने बूथ को सशक्त करने के लिए जुट जायें । पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी प्रणप्राण से कार्य करें ।
विधायक वासुदेव देवनानी ने बुधवार को दिव्य दीप समारोह स्थल पर भाजपा बजरंग मण्डल कार्यसमिति की बैठक ली । उन्होने कहा कि आने वाले डेढ साल में विधान सभा चुनाव और उसके बाद लोक सभा के चुनाव होने है । हम सभी अभी से ही अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए मन से शुरूआत कर दें।
देवनानी ने कहा कि चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण कडी अपना बूथ है । हम सभी को इसे मजबूत करने के लिए जुट जाना होगा । प्रत्येक स्तर का कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी अपने बूथ पर भाजपा की रीति नीति का प्रचार करे । हम रोजाना दो घंटे का समय अपने बूथ को मजबूत करने के लिए दे । उन्होने कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव में बूथ पर पार्टी को जितने वोट मिले थे, आगामी विधान सभा चुनाव में हमे उसमें पन्द्रह प्रतिशत वोटो की बढौतरी करनी है ।
पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत में पूर्व में अपनी अलग पहचान बनाई है । उन्होंने कहा कि मोदी के शासनकाल में देश ने काफी तरक्की की है। विदेशों में भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठा है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत ने खुद अपनी वैक्सीन बनाई। यही नहीं, कांग्रेस के शासनकाल में भारत ने अमेरिका और विश्व बैंक से अरबों रूपए कर्ज लिया था, लेकिन आज अमेरिका भारत से कर्ज ले रहा है। रेलवे ने हजारों पदों के लिए भर्ती निकाली, जिसमें परीक्षा के एक-एक दौर पूरे हो चुके हैं। शेष परीक्षाएं भी कोरोना महामारी से राहत मिलने पर कराई जाएंगी। मोदी सरकार ने किसानों को खाद पर सब्सिडी बढ़ाई है, जिसकी वजह से 24 सौ रूपए प्रति बोरी मिलने वाली खाद किसानों को 12 सौ रूपए में मिल रही है। किसान सम्मान निधि की करोड़ों रूपए की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा हो रही है। समर्थन मूल्य भी सीधा किसानों को मिलने लगा है। बिचौलियों को साफ कर दिया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जादम ने की । इन्होने गत तीन माह मे किये गये संगठन के कार्यो रूपरेखा रखी । इस अवसर पर नगर निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धर्मेन्द्र गहलोत,उपाध्यक्ष प्रकाश मेहरा,महामंत्री गंगाराम सैनी,जिला मंत्री राजेश शर्मा,जे.के. शर्मा,पार्षद नलिनी शर्मा,प्रियंका सांखला,रूबी जैन,रमेश चेला