ग्रुप सी व डी कर्मचारियों के लिए योग शिविर का आयोजन

रेल कर्मचारियो व उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा अजमेर में कार्यरत ग्रुप सी व डी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए योग शिविर का आयोजन प्रातः 11.45 बजे से 13 .00 बजे तक रेलवे अधिकारी क्लब,कचहरी रोड,अजमेर में किया गया। इस योगाभ्यास शिविर का शुभारम्भ उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रजनी परसुरामका द्वारा किया गया| इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती ज्योति सिंह व कोषाध्यक्ष श्रीमती वल्सला सहित अन्य पदाधिकारी तथा रेल कर्मचारी उपस्थित थे | शिविर मे लगभग 80 रेलवे कर्मचारियों व उनके परिजनों ने योगाभ्यास किया | शिविर में योग प्रशिक्षक श्रीमती सविता वर्मा द्वारा योग तथा प्राणायाम से संबंधित विभिन्न क्रियाओं, मुद्राओं, प्राणायाम व आसनों का प्रभावी प्रशिक्षण दिया गया तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। योग शिविर में रेलकर्मियों ने असीम उत्साह के साथ भाग लिया।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति अजमेर की बैठक
दिनांक 15.07.2022 (शुक्रवार) को 11.00 बजे नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,अजमेरं की 82वीं बैठक का आयोजन श्री नवीन कुमार परसुरामका, मंडल रेल प्रबंधक, अजमेर की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में किया जाएगा। | इस बैंठक में केंद्र सरकार के कार्यालयों, निगमों, उपक्रमों के लगभग 46 कार्यालय प्रधान/प्रतिनिधी भाग लेंगे। बैठक में दिनांक 01.10.2021 से 31.03.2022 तक हुई राजभाषा प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!