नो बेग डे के दिन मनाया गुरु पूर्णिमा व विश्व जनसंख्या दिवस

केकड़ी 16 जुलाई (पवन राठी)
*आज शनिवार को शिक्षा विभाग के आदेशनुसार नई योजना “नो बेग डे ” के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरवाडा में विश्व जनसंख्या दिवस एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।*
****************************
*छात्र-छात्राओं द्वारा अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर एवं श्रीफल देकर किया गया वंदन एवं अभिनंदन*
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
निकटवर्ती ग्राम बीरवाडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज शनिवार को शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रत्येक शनिवार को मनाया जाने वाला कार्यक्रम “नो बैग डे”के तहत आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया गया जिसके अंतर्गत छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों को तिलक लगाकर, रक्षा सूत्र बांधकर तथा श्रीफल देकर सम्मान किया साथ ही अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली ने उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को जनसंख्या वृद्धि एवं उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत में जनसंख्या वृद्धि दर एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है जिससे आमजन एवं लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो पा रही है अतः जनसंख्या पर नियंत्रण होना अति आवश्यक है इसके लिए सरकार को उचित प्रयास करने चाहिए तथा आम लोगों को भी इसमें सहयोग देना चाहिए ।परिवार नियोजन संबंधी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करना चाहिए एवं लोगों को जागरूक करना चाहिए। संस्था प्रधान महेंद्र कुमावत ने उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं सफलता के कई टिप्स बताएं
शिक्षिका शीतल सोलंकी ने छात्र छात्राओं के लिए एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया और छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर एक संक्षिप्त
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें पहली से पांचवी के बच्चों ने भाग लिया जिन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली ने किया
इस अवसर पर शाला परिवार से संस्था प्रधान महेंद्र कुमावत, अब्दुल गफ्फार देशवाली ,शीतल सोलंकी, रितु रानी ,विमला बेरवा धन्ना लाल गुर्जर ,शांति देवी गुर्जर ,कमला नाथ आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!