शिक्षा के बढ़ते कदम सहित अनेको बिंदुओं पर हुई चर्चा
=================================
केकड़ी 16 जुलाई (पवन राठी)
केकड़ी ब्लॉक शिक्षा विभाग में माह जुलाई की ब्लॉक निष्पादन बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान अजमेर , श्री अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में प्रवेशोत्सव , शक्ति दिवस , चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो , महात्मा गांधी विद्यालय में प्रवेश , खेल मैदान हेतु भूमि आवंटन, विद्यालय भूमि पर खेल मैदान अतिक्रमण मुक्त कराने सहित सभी विभागीय बिंदुओं पर चर्चा हुई ।।
*शिक्षा के बढ़ते कदम* अभियान पर भी विस्तृत परिचर्चा हुई जिसमें एडीपीसी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में जो बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है उसको ब्रिज कोर्स के माध्यम से आगामी 3 माह में विशेष कार्य योजना बनाकर प्रतिपूर्ति की जानी है।
निष्पादन बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्य को जुलाई माह में शत-प्रतिशत नामांकन करने एक भी बच्चा विद्यालय में प्रवेश से वंचित नहीं रहे इसकी व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार दरिया ने समग्र शिक्षा अभियान की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सही लाभार्थी तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया । बैठक में सर्व सम्मति से विकास अधिकारी पंचायत समिति केकड़ी को सभी पंचायत सहायकों को संबंधित पी ई ई ओ कार्यालय में उपस्थिति देने हेतु पाबंद करने हेतु पत्र उपखंड अधिकारी महोदय केकड़ी को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रधानाचार्य कणोंज बृजकिशोर शर्मा, प्रधानाचार्य लसाडिया चंद्र प्रकाश दाधीच ने भी अपने विचार रखे।
जुलाई में नवस्थापित महात्मा गांधी विद्यालय में स्थानांतरित होकर आए प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल , विजय सिंह मीणा व कृष्ण कुमार मीणा का भी ब्लॉक कार्यालय की ओर से अभिनंदन किया गया।
बैठक में कार्यालय के रामधन गुर्जर, जगदीश गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह, रंजना पाठक ,रामस्वरूप सेन, राकेश कुमार जैन , रामेश्वर चौधरी आदि भी उपस्थित रहे।