केकड़ी 16 जुलाई(पवन राठी)16 जुलाई महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलेट केकड़ी के शिक्षा सत्र 2022- 23 के रिक्त सीटों के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार शिक्षा सत्र 2022- 23 के प्रवेश आवेदन पत्र दिनांक 18 जुलाई से 22 जुलाई तक आमंत्रित किए जा रहे हैं प्रवेश प्रक्रिया के लिए रविन्द्र कुमार सैनी व्याख्याता को प्रवेश आवेदन प्रभारी व अब्दुल लतीफ व्याख्याता को लॉटरी प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्थानीय विद्यालय में कक्षा 2 से 5 आवेदन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक व कक्षा 7 से 10 के आवेदन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक लिए जाएंगे प्रार्थी प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन शाला दर्पण पोर्टल के होम पेज पर अथवा ऑफलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं गौरतलब है कि पूर्व में स्थानीय विद्यालय की कक्षा 1 व कक्षा 6 की लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी व वरियता निर्धारित हो चुकी है अतः शेष कक्षाओं की लॉटरी प्रक्रिया हेतु आवेदन पत्र दिनांक 18 जुलाई से 22 जुलाई तक लिए जाएंगे एवं दिनांक 25 जुलाई को प्राप्त आवेदनों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी दिनांक 26 जुलाई को विद्यालय सभागार में प्राप्त आवेदनों की प्रातः 11:15 बजे लॉटरी निकाली जाएगी रिक्त सीटों पर लॉटरी से चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा शेष की वरीयता निर्धारित की जाएगी।