कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस मनाया

अजमेर। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा, क्योंकि सेवादल के कार्यकर्ता उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरा निर्वहन करते हैं। यह विचार शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता ने रविवार को कांग्रेस सेवादल के 90वें स्थापना दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर रलावता ने घोषणा की कि जो भी सेवादल कार्यकर्ता सर्वश्रेष्ठ कार्य करेगा उसे 15 अगस्त पर 51 सौ रुपये नगद पुरुस्कार दिया जायेगा और आगामी नगर निगम चुनावों में 5 सेवादल कार्यकर्ताओं को पार्षद का टिकट भी दिया जायेगा। उन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं और केन्द्रीय मंत्री व सांसद सचिन पायलट द्वारा किये गये विकास कार्यों को घर घर जाकर प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया।
error: Content is protected !!