राखी एवम तीज़ एक्सिबिशन 26 जुलाई को

अजमेर शहर में 26 जुलाई मंगलवार को पृथ्वीराज मार्ग स्थित कनक सागर होटल में राखी एवम तीज़ की के उपलक्ष्य में एक एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन बेला पॉपअप ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। इस एग्जीबिशन का उद्घाटन अजमेर नगर निगम की मेयर श्रीमती ब्रिजलता हाडा द्वारा किया जाएगा। साथ ही समाज सेवी सुशिल मित्तल, रेखा मित्तल एवं चंचल अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि रहेंगे। एग्जिबिशन का समय प्रातः 9:00 से रात्रि 9:00 तक रहेगा। आयोजन की जानकारी देते हुए ।मुख्य आयोजक प्रवेश मित्तल तथा अमोल अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से महिला रोजगार एवम स्वाबलंबन के लिए कार्य किए जा रहे हैं तथा राजस्थान और राजस्थान के बाहर कई शहरों में महिलाओं को रोजगार प्रदान कराने के उद्देश्य से इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहा है इसी कड़ी में सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था एवं बेला पोपॉप ग्रुप के द्वारा अजमेर शहर में महिलाओं को एक ही स्थान पर रोजगार के लिए कई अवसर उपलब्ध कराने हेतु इस एग्जीबिशन को आयोजित किया जा रहा है।
इसमे 35 से 40 स्टॉल्स लगाई जाएगी जिसमें महिलाओं द्वारा हाथ से बनी हुई राखी, कुर्तियां,चॉकलेट, हैंड बैग, पेंटिंग, नेल आर्ट, रेडिमेड ब्लाउज बेडशीट, गिफ्ट हैंपर्स, बच्चों के कपड़े ,आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पल्स ज्वेलरी तथा घरेलू उद्योग से संबंधित कई प्रकार के उत्पाद उपस्थित रहेंगे।
बेला पॉपअप ग्रुप की निकिता बंसल ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले बच्चों के लिए आकर्षक गेम्स तथा सभी के लिए लक्की ड्रा सहित अनेक इनाम रखे गए हैं, उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आगे भी इसी तरह से महिला स्वावलंबन के हेतु प्रयास किए जाएंगे तथा अजमेर वासियों से निवेदन किया कि महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए इस प्रदर्शनी में पधार कर उन्हें उनकी हौसला अफजाई करें।

pravesh mittal 9599038637
amol agarwal 9928081230

error: Content is protected !!