वंदे मातरम आजादी के अमृत महोत्सव को जैन समाज में बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया

आज दिनांक 31 जुलाई रविवार -अमृत महोत्सव शनिवार सांय 8ः00 बजे पंचायत छोटे बड़े की नसियां दौलतबाग के सामने मुनि श्री 108 समुद्र सागर जी एवं मुनि श्री समविज्ञ सागर जी महाराज की प्रेरणा से एवं उनके सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिगंबर जैन महासंघ के प्रकाश जैन पाटनी के अनुसार अमृत महोत्सव कार्यक्रम अजमेर निवासी मुंबई प्रवासी अशोक बाफना एंकर एवं फिल्म स्टेशन के द्वारा प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में देशभक्ति के तराने एवं शहीदों की दास्तान का कंपोजीशन देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में बच्चे युवा एवं प्रदूषण सभी ने देश भक्ति के चरणों का लुत्फ उठाया। देश भक्ति के प्रधानों के साथ संगीतमय तंबोला बहुत ही मनोरंजक रहा। कार्यक्रम के प्रायोजक दिगंबर जैन महासंघ एवं आयोजक दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा समिति रहे सभागार पूरी तरह तीन रंगों में डूबा हुआ था। समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ साथ जिला प्रशासन पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधि सेवा के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन महासंघ प्रमोद सोनी, सुशील बाकलीवाल अध्यक्ष मुनि संघ सेवा समिति, दिनेश पाटनी अध्यक्ष छोटा जिला पंचायत, मनीष गदिया अध्यक्ष नारेली, सुनील दिलवारी अध्यक्ष जयसवाल जैन समाज, प्रकाश पाटनी अध्यक्ष पंचायत गुणों का धड़ा एवं अतिरिक्त कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट श्रीमान कैलाश जी शर्मा के द्वारा चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्रीमती शालिनी अग्रवाल अपर न्यायाधिष एवं श्रीमान प्रीतम सिंह जी न्यायाधीश की उपस्थिति के साथ विधायक श्रीमान वासुदेव देवनानी, सीओ नॉर्थ छवी शर्मा आईपीएस अधिकारी, नीरज जैन उपमहापौर, अनीता चौरसिया पार्षद, अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान चुनाराम जी जाट की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई। आगंतुक अतिथियों के द्वारा तंबोला के विजेताओं को पुरस्कार का वितरण दिगंबर जैन महासंघ की ओर से किया गया। कार्यक्रम में आचार्य सुनील सागर जी महाराज की आरती एवं भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन लोकेश दिलवारी वह नरेंद्र गोदा ने किया। मुनि संघ सेवा समिति के विजय जैन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, ललित पांडेय, मनोज पॉण्डया, नितिन दोषी, पदम सोगानी, विनय, श्रीमती रूपश्री, श्रीमती सरोज पांडेय का उल्लेखनीय सहयोग रहा। महासंघ के अध्यक्ष श्रीमान प्रमोद सोनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

प्रकाष जैन पाटनी
मो. 9829332777

error: Content is protected !!