शक्तावत प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त

केकड़ी 12 अगस्त(पवन राठी)अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रनजीत सिंह सोडाला ने संस्थान के विधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए केकड़ी निवासी एडवोकेट अर्जुन सिंह शक्तावत को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया है।
शक्तावत की नियुक्ति से स्थानीय रावणा राजपूत समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।
नियुक्ति की खबर के बाद शक्तावत को समाज एवम बार सदस्यों से बधाइयों का तांता लग गया है।

error: Content is protected !!