तेज बहाव में बाइक सहित बहे दो युवक बहे

केकड़ी 23 अगस्त(पवन राठी)सावर थाना क्षेत्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पिपलिया गांव की रपट पर पानी के तेज बहाव में बाइक सहित दो युवकों के बहने की खबर है। इनमें से एक युवक पानी मे कुछ दूर झाड़ियों में अटक जाने से मिल गया दूसरे की तलाश जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर सावर पुलिस ने मोके पर पंहुच ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपलिया निवासी सोनू पुत्र देवा मीणा व शैतान पुत्र केसर लाल मीणा बाइक से सावर जा रहे थे कि खाल की रपट पर पानी के तेज बहाव में दोनो युवक बाइक सहित बह गए।दोनो युवक तैरना नही
जानते थे।शैतान मीणा 50 मीटर दूर झाड़ियों में अटक गया और सोनू पानी के तेज बहाव में बह गया जिसकी तलाश की जा रही है।
बचाव कार्य मे लगातार हो रही बारिश रोड़ा बनी हुई है।
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।

error: Content is protected !!