15 दिवसीय सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रायोजित अर्यमा सेवा समिति द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सूक्ष्म विकास कार्यक्रम (एमईडीपी) के अंतर्गत 15 दिवसीय सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण लगेतखेडा गांव में प्रारंभ किया गया इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के वसुन्धरा ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी और उन्हें स्वावलंबन होने के लिए प्रेरित किया और प्रशिक्षण उपरान्त बैक से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई संरपच विमला देवी ने इस तरह की विभिन्न योजनाओं को समय-समय पर गांव में लाने की बात की। समाजसेवी भगवान सिंह चौहान ने बताया कि गांव में स्वयं के स्तर से भी कुछ योजनाओं का संचालन करवाने के इच्छा जताई जिससे गांव की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग हो। संस्था स्टेट हेड विजयलक्ष्मी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस दिन महिला समानता दिवस मनाया जाता है और कहा कि इस दौर में महिला पुरूष के साथ कधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था अध्यक्ष बलवन्त भाटी ने सभी महिला को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्तकर समाज में अपना स्थान बनाएं और महिला सशक्तिकरण नीति को आगे बढाये इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर गीता देवी व सरोज आदि उपस्थित थे

error: Content is protected !!