केकड़ी 6 सितंबर (पवन राठी) गुजर नेता स्व किरोड़ी सिंह बैसला के अस्थि कलश के 7 सितंबर को केकड़ी पंहुचने पर स्वागत की तैयारियां चरम पर है।
गुजर समाज के मदन गुजर ने बताया कि अस्थिकलश 7 सितंबर को अपरान्ह 4 बजे केकड़ी के बीसलपुर बाई पास स्थित तुलसी पैलेस पंहुचेगा जंहा स्वागत किया जाएगा।रात्री विश्राम तुलसी पैलेस में ही होगा।
8 सितंबर को सुवह 9 बजे एक सभा तुलसी पैलेस में आयोजित की जाएगी।उसके बाद अस्थि कलश को वाहन रैली के साथ अजमेर रोड स्थित तेजाजी के थान तक ले जाया जाएगा।
तेजाजी के थान से अस्थि कलश महिलाओं की कलश यात्रा के साथ पैदल चलकर भेरू गेट जाएगा।
भेरू गेट से अस्थि कलश को सावर होते हुए जहाजपुर के लिए रवाना किया जाएगा।
पूरे कार्यक्रम बाबत अनुमति के लिए गुजर समाज द्वारा उपखंड अधिकारी से अनुमति भी मांगी गई है।
समाज की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए देवनारायण छात्रावास में एक बैठक आयोजित की गई।