चारभुजा नाथ को चांदी की पोशाक धारण करवाई गई

केकड़ी 6 सितंबर (पवन राठी)कस्बे में पुरानी केकड़ी स्थित 1100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक चारभुजा मंदिर में विराजित चारभुजा नाथ को 8 किलो चांदी से तीन माह में निर्मित चांदी की पोशाक मंगलवार को धारण करवाई गई।
इससे पूर्व घंटाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें रथ में चारभुजा नाथ को पालकी में सजाकर बग्गी में विराजित किया गया और पोशाक को फूलों से सजाया गया था। चरण पादुकाएं सिर पर उठाये नाचते गाते भजन कीर्तन करते भक्त जन चल रहे थे।
कलश यात्रा खिड़की गेट लोढ़ा चोक होते हुए चारभुजा मंदिर पंहुची।
पूरे रास्ते मे भक्त जनों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय मय जाप्ते के साथ साथ चल रहे थे।
पोशाक धारण करवाने के बाद पोशाक बनाने वाले कारीगरों और भामाशाहों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में चारभुजा मंदिर प्रबंधन
समिति के पदेन अध्यक्ष तहसीलदार राहुल पारीक सचिव अनिल दत्त शर्मा
उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राठौड़ कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मूंदड़ा गिरिराज पाराशर ने सहयोग प्रदान किया।
पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू भा ज पा नेता राजेन्द्र विनायका कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच सहित अनेक गण मान्य लोगो सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष मौजूद रहे।

error: Content is protected !!