अजमेर ! आदर्श नगर स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में रोटरी क्लब मिडटाउन जवाहर फाउंडेशन जतन कंस्ट्रक्शन एवं भगवती टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से निर्मित आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन आज शनिवार को प्रातः 11:00 बजे राजस्थान के जल संसाधन मंत्री एवं अजमेर के प्रभारी मंत्री श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय द्वारा किया जाएगा।
रोटरी क्लब मिटाउन के अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल डॉ उमेश भार्गव एवं जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी राजेंद्र गोयल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री रिजु झुनझुनवाला होंगे। सेटेलाइट हॉस्पिटल में आधुनिक मॉडयूलर ऑपरेशन थिएटर 32 लाख रुपए की लागत से बनाया गया हैं।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल एवं महेश चौहान ने बताया कि समारोह में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण मैं उल्लेखनीय कार्य करने वाले 200 कोरोना योद्धाओं एवं लम्पी वायरस स्किन डिजीज में सेवाकार्य करने वाले 75 स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा।