अजमेर 14 सितम्बर ( ) गौमाताओं में तेजी से फैल रही लम्पी वायरस महामारी से बचाव के लिये औषधि युक्त लड्डू खिलाने व अन्य उपचार के लिये अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला पहाड़गंज अजमेर की अपील पर अजमेर की कई सामाजिक संस्था, गौभक्त, भामाशाह व समाजसेवी आगे आये हैं इसी क्रम में स्वर्गीय श्रीमती राजा देवी जी गोयल की स्मृति में उनके पति जयपुर निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी श्री ताराचन्द जी गोयल व उनके सुपुत्र राजेश गोयल, तरुण गोयल व अरुण गोयल एवं सभी परिवारजनों ने श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर में लम्पी रोग पीड़ित गौमाताओं के उपचार, औषधि युक्त लड्डू, हरा चारा रिजका व गुड़ आदि की व्यवस्था के लिये (इक्कावन हजार ) 51000/- रुपये भेंट कर गौमाता की सेवा की है।
सेवाकार्य की इसी कड़ी में बंसल भगवान दास बसंती सोसायटी (रजि) अजमेर के अध्यक्ष व अग्रवाल समाज अजमेर के संरक्षक श्री हनुमान दयाल बंसल व श्रीमती उषा बंसल ने अपने सुपोत्र अमेरिका निवासी चि. विनायक बंसल सुपुत्र दीपक बंसल एवं श्रीमती श्वेता बंसल के जन्मदिवस के उपलक्ष में बधिर विद्यालय, वैशाली नगर अजमेर में 175 मुक बधिर बच्चों को अग्रवाल समाज अजमेर के माध्यम से दोपहर का भोजन कराकर सेवा कार्य किया, इस अवसर पर श्री हनुमान दयाल बंसल व श्रीमती उषा बंसल के साथ अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आर एस अग्रवाल व सोसायटी सचिव प्रमोद मेहता ने भी अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसकर सुखद अनुभूति का अनुभव किया।
अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला पहाड़गंज की और से श्री ताराचन्द जी गोयल तथा उनके परिवारजनों व श्री हनुमान दयाल जी बंसल व श्रीमती उषा जी बन्सल का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया है।
श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल, उपाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, सचिव सुरेश मंगल व अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल व कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने सभी गौभक्तों व समाजसेवी महानुभावों से आग्रह किया है कि गौमाताओं में फैल रही लम्पी बीमारी से गौमाताओं को बचाने के लिये आयुर्वेदिक लड्डू व दवाओं हेतु अधिक से अधिक धनराशि गौशाला में जमा करा कर या हल्दी, अजवाइन, काली मिर्च, दानामैथी, आंवला पाउडर, देशी घी, काली जीरी, बाजरा एवं गुड़ आदि खाद्य सामग्री भेंटकर पुण्य लाभ कमाऐं।
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष, अग्रवाल समाज अजमेर
9414280962