पद यात्रा में शामिल हुए काफी संख्या महिला पुरुष व बच्चे
केकड़ी 18 सितंबर (पवन राठी) / जैन सोशल ग्रुप के तत्वधान में रविवार को विद्यासागर मार्ग स्थित चंद्र प्रभु जैन चैत्यालय केकड़ी से अतिशय क्षेत्र श्री शांतिनाथ दिगंबर जिनालय बघेरा के लिए पदयात्रा आयोजित की गई। जैन ध्वज लिए 172 महिला पुरुष व बच्चे पदयात्री जैन भजन गाते हुए भक्ति भाव करते हुए मेवदा कला,देवलिया खुर्द होते हुए बघेरा पहुंचे। जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष महेंद्र पाटनी ने बताया कि ग्रुप की ओर से सभी पदयात्रियों का ग्राम देवलिया खुर्द में स्वागत किया गया। साथ ही श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बघेरा पहुंचने पर सभी पद यात्रियों को जैन सोशल ग्रुप की ओर से प्रभावना बांटी गई।
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बघेरा में इस उपलक्ष पर कलशाभिषेक,अष्ट द्रव्य से सामूहिक पूजा का आयोजन किया। पंडित अंकित जैन शास्त्री व पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान आयोजित हुआ। इसके पश्चात शांतिधारा व महाआरती की गयी। जिसमें पद यात्रियों के अलावा भी समाज के कई व्यक्ति शामिल हुए।
