भक्ति धाम पर हुआ विशाल कवि सम्मेलन

श्रोताओं ने वीर रस व हांस्य का लिया आनन्द
अजमेर 28 सितम्बर। चारण साहित्य शोध संस्थान नवरात्रि समारोह समिति भक्ति धाम द्वारा विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन माकडवाली रोड स्थित भक्ति धाम पर किया गया। संस्थान के अध्यक्ष भंवरसिह चारण ने बताया कि कवियों ने सभी का मन मोह लिया।
महामंत्री सरोज लखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कवि अशोक चारण ने अपने काव्य पाठ में सुनाया कि वो क्रंातिगन अब भी भारत की पुरवाई में जीवित है, वो भगत सिहं अब भी भारत की तरूणाई में जीवित है। पाथ्र्व नवीन ने अपने काव्य पाठ में सुनाया कि कोशिश कर के देखले ममता, मफलर ओर हजारे, कीमत नहीं कम होगी दिख जाएगें दिन में तारे, सौ रूपये के एक लीटर को सलाम, पेट्रोल तेरी बढती उमर को सलाम। प्रहलाद सिंह झोरडा ने अपने काव्य पाठ में सुनाया कि झीणो झीणों बायरों, झीणी झीणी छाव है, झीणा- झीणा धोरिया रे बीच म्हारों गांव है। सिद्वार्थ देवल ने अपने काव्य पाठ में सुनाया कि दम्भी गुम्बद शर्म नहीं इनको सब हिंसक भूलो पर, हम करणी के बेटे है हस कर चलते है शूलों पर। श्री दीपक पारीक ने अपनी प्रस्तुति में गुजरा जो वक्त आज बहारों के बीच में, हमने भी कर दी शायरी यारों के बीच में, रिश्ते सुधारने है तो दिवार तोड दो, क्यो झांकते हो रोज दरारेां के बीच में। डाॅ गजादान चारण ने अपनी प्रस्तुति में प्रमाण अलेखू पुख्ता है, इतिहास जिकण रो साखी है, इण आजादी री इज्जत नै, म्हे राजस्थान्यां राखी है। श्री हिम्मत सिंह उज्जवल ने अपनी प्रस्तुति में सुनाया कि डिंगल या पिंगल या मेवाडी या मारवाडी एक मेय होय मातृभाषा राजस्थानी है।
लोकेश चारण ने पुलवामा की घटना पर वीररस की कविता प्रस्तुत की। केैलाश जाडावत ने मीरा करमा वाली भक्ति के माध्यम से वीरांगनाओं के संबध में कविता प्रस्तुत की।
कवि सम्मेलन के स्वागतोध्यक्ष आनन्द अरोडा व पदमश्री सी.पी. देवल, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, महेन्द्र सिंह रलावता, कमल बाकोलिया (पूर्व महापौर नगर निगम अजमेर), विधायक अनिता भदेल, उप महापौर नीरज जैन, धर्मेश जैन (पूर्व अध्यक्ष नगर सुधार न्यास), विजेन्द्र पाल सिंह (राव साहब बघेरा), भंवर सिंह जी सान्दू (सदस्य राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर), श्रीगोपाल बाहेती, अरविन्द यादव, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, कंवल प्रकाश किशनानी, संपत सांखला, देवन्द्र सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य व श्रोतागण उपस्थित हुए।
सरोज लखावत
महामंत्री
7597946418

error: Content is protected !!