केकडी 1 अक्टुबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल द्वारा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक ब्यावर देवीशंकर भूतड़ा के जन्म दिवस के अवसर पर देवगांव गेट स्थित गौशाला में गौ माता को गुड व हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की गई व जिलाध्यक्ष भूतड़ा के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई, इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, किसान मोर्चा जिला मंत्री धन राज चौधरी, महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत जिला महामंत्री देवव्रत सिंह एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, महामंत्री संजय बेनीवाल,पार्षद प्रतिनिधि सत्य नारायण माली सहित कई कार्यकर्ता
उपस्थित थे इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने ब्यावर पहुंचकर भूतड़ा का स्वागत बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने तथा जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की बधाइयां दी।