केकड़ी 2 अक्टूबर(पवन राठी) / निकटवर्ती ग्राम बीरवाडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज रविवार का अवकाश होने के बावजूद सरकार के आदेशानुसार गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रोग्राम संयोजक शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली ने बताया कि सर्वप्रथम गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात म्यूजिक सिस्टम के साथ संगीतमय सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमें गांधी जी के द्वारा गाए एवं उनके लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसे सुनकर एवं गाकर छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ भाव विभोर होकर झूमने लगे।
संस्था प्रधान महेंद्र कुमावत ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं शिक्षक बजरंग लाल खाती ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय से अवगत करवाया शिक्षिका शीतल सोलंकी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को गांधी जी के जीवन पथ पर चलने का संकल्प लेने का आग्रह किया शिक्षिका विमला बेरवा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छात्रों द्वारा गांधी जी की वेशभूषा धारण कर उनके जीवन दृष्टांत को जीवित किया गया। कक्षा सातवीं के छात्रों ने गांधी जी के जीवन चित्रण के आधार पर एक नाटक प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में संस्था प्रधान महेंद्र कुमावत ,शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली, शिक्षक बजरंग लाल खाती, शिक्षिका शीतल सोलंकी, विमला बेरवा ,एसएमसी अध्यक्ष देवराज गुर्जर ,धन्नालाल गुर्जर ,रामस्वरूप कुम्हार,शांति देवी ,कमला नाथ आदि मौजूद रहे अंत में सभी को अल्पहार दिया गया।