दिनांक 08.11.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की परिवेदनाए भी प्राप्त होती है जिन पर जिला प्रमुख द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाती है। दिनांक 08.11.2022 मंगलवार को राजकीय अवकाश होने के कारण जिला प्रमुख द्वारा दिनांक 09.11.2022 बुधवार अपरान्ह् 12ः15 बजे से जिला परिषद परिसर स्थित अपने कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में सदैव की भांति नियमानुसार कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुचाई जायेगी। जनसुनवाई में जिला परिषद सहित अधीनस्थ विभागो के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। आगामी नियमित जनसुनवाई मंगलवार को ही आयोजित की जायेगी।
दीपक कादीया
7737597589