वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022

8 विषयों के 9760 पदों हेतु 21 से 27 दिसंबर तक होगा परीक्षाओं का आयोजन
अजमेर, 11 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।

आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि 8 विभिन्न विषयों के कुल 9760 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के सुगम संचालन हेतु आयोग द्वारा विषयों को 3 ग्रुपों (ए से सी) में बांटा गया है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्रुप-ए की परीक्षा के तहत 21 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 22 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप बी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा तथा 2 से 4.30 बजे तक हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक अंग्रेजी एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

श्री अटल ने कहा कि 24 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 26 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।

error: Content is protected !!